Agitated Fiance
Agitated Fiance
शादी में अव्वल दिखना हर किसी लड़की का सपना होता है. इसके लिए वह कई तैयारियां करती हैं. कपड़ों से लेकर साज-सजावट के समान तक. शादी को खास बनाने के लिए तो आजकल प्री-वेडिंग शूट और डेसटिनेशन वेडिंग जैसी चीज़े प्रचलन में हैं. दुल्हन का आउटफिट शादी की जान होता हैं. किस तरह के आउटफिट पसंद करती हैं दुल्हन.
दुल्हन का आउटफिट
आउटफिट से खड़ा हुआ बवाल
महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम के बाजार में एक घटना से हड़कंप मच गया. यह घटना महाराष्ट्र के कल्याण स्थित ‘कलाक्षेत्र’ नाम की फैशन दुकान में घटी. जहां एक मामूली विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया हैं. जिसमें दुकानदार को जान से मारने की धमकी तक दी गई.
क्यों खड़ा हुआ बवाल
17 जून 2015 को कल्याण पश्चिम की रहने वाली मेघना मखीजा नामक युवती ने अपनी शादी के लिए करीब 32 हजार रुपए का एक महंगा लहंगा खरीदा था. लेकिन जब वह घर पहुंची, तो उसे वह पसंद नहीं आया और दुकानदार को फोन करके कहा कि मुझे लहंगा वापस करना है. दुकानदार ने कहा कि आप 31 जुलाई 2025 तक इसे वापस कर सकती हैं. लेकिन शर्त यह थी कि वापस करने पर पैसे मिलने कि बजाए कोई दूसरा समान खरीदा जा सकता है.
मंगेतर ने मचाया हुड़दंग
कुछ ही घंटों बाद मेघना का मंगेतर दुकान में पहुंचा और रिटर्न की मामूली सी बात ने रौद्र रूप ले लिया. मंगेतर सुमित सयानी और दुकानदार में काफी बहस हुई. इस दौरान मंगेतर ने अचानक जेब से चाकू निकाल लिया और दुकान में ही लहंगा फाड़ डाला.
दुकानदार को मिली धमकी
मंगेतर ने दुकानदार को धमकी दी कि इसी घाघरे की तरह ही वह दुकानदार को फाड़ देगा. साथ ही 3 लाख रुपए की फिरौती मांग ली. इसके अलावा कहा कि अगर पैसे नहीं दिए, तो दुकान की सोशल मीडिया पर धज्जियां उड़ा देगा. इस धमकी और चीरफाड़ से घबराया दुकानदार सीधे कल्याण के बाजारपेठ पुलिस थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.
-मिथिलेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट