scorecardresearch

Rohtas: दोस्त और पत्नी में जब बढ़ी नज़दीकियां, तो पति ने उठाया ऐसा कदम.. कि सुन हो जाएंगे हैरान

जब पति ने होली पर पत्नी को भेजा मायके, तो प्रेमी चुपचाप पहुंचा मिलने. बाद में मामला उठा पंचायत में.

मंजू और लव कुमार ने की शादी मंजू और लव कुमार ने की शादी

रोहतास जिला के दिनारा से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी, अपने ही दोस्त से मंदिर में जाकर करा दी. बताया जाता है कि धर्मेंद्र कुमार अपनी पत्नी मंजू को लेकर दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था. इसी बीच उसका दोस्त लव कुमार जो नटवार का रहने वाला है, वह भी दिल्ली में ही उसके साथ रहकर मजदूरी कर रहा था. लेकिन एक दूसरे के आवास पर आने जाने के कारण धीरे-धीरे धर्मेंद्र की पत्नी से लव कुमार की नजदीकियां बढ़ने लगी. 

जब इसकी भनक धर्मेंद्र को लगी तो वह अपनी पत्नी से अपने मित्र लव कुमार को दूर रखने लगा. ऐसे में धर्मेंद्र अपनी पत्नी तथा दोस्त के अफेयर को लेकर परेशान रहने लगा. जिस कारण दम्पति में तनाव बढ़ गया. वहीं होली के समय वह अपनी पत्नी को उसके मायके भेज दिया और वह खुद अकेले दिल्ली कमाने चला गया. इसी बीच पता चला कि उसका दोस्त लव कुमार उसकी पत्नी से मिलने चोरी छिपे मंजू के मायके पहुंच गया. सूचना मिलने पर दिल्ली से धर्मेंद्र भी फौरन दिनारा पहुंचा. दूसरी ओर मंजू के मायके के लोग कुछ आपत्तिजनक देखकर प्रेमी लव कुमार के साथ मारपीट भी कर दी. 

पंचायत का फैसला, करवाई जाए शादी
मामला जब पंचायत में गया तो पंचायत में सरपंच ने मंजू उसके प्रेमी लव तथा मंजू के मां-बाप से बातचीत की अंत में निर्णय लिया गया कि इन दोनों की शादी कर दी जाए. गांव के लोगों इकट्ठा हुए तथा पति धर्मेंद्र भी मौके पर पहुंच गया और अपने दोस्त लव कुमार तथा पत्नी मंजू की शादी दिनारा के हनुमान मंदिर में कर दी गई. 

दोस्त ने की गद्दारी- धर्मेंद्र
धर्मेंद्र का कहना है कि उसके दोस्त ने उसके साथ गद्दारी की. धर्मेंद्र को जब अपनी पत्नी तथा अपने दोस्त के प्रेम संबंध की जानकारी हुई थी तो उसने इसकी शिकायत मौखिक रूप से पुलिस को भी की थी. इसके बाद नटवार थाने के एक चौकीदार ने लव कुमार के घर जाकर उसे हिदायत भी दी थी. 

शिकायत में मान सम्मान को पहुंची ठेस
अपने ही दोस्त की पत्नी से शादी करने वाला प्रेमी लव कुमार का कहना है कि उन दोनों में पहले ऐसा कुछ नहीं था. सिर्फ बातचीत होती थी तथा दोस्त की तरह व्यवहार करते थे. लेकिन धर्मेंद्र ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी और पुलिस उसके गांव में चली गई. जिससे उसकी मान सम्मान प्रतिष्ठा चला गया. ऐसे में उसने सोच लिया कि जब गांव में इस बात की जानकारी लोगों को हो ही गई है, तो शादी कर ही लिया जाए.

- रंजन कुमार की रिपोर्ट