scorecardresearch

Cyclone Arnab: जमीन से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब? कब तक चलेगा लैंडफॉल का प्रोसेस? जानें

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक चक्रवाती तूफान अर्नब के लैंडफॉल का प्रोसेस करीब 2-3 घंटे तक चलेगा. अभी तूफान आंध्र प्रदेश तट के पास एक जगह टिका हुआ है. इसकी वजह से इसके आसपास भारी बारिश हो रही है. इसके साथ ही तेज आंधी चल रही है.

Advertisement
Cyclone Arnab Cyclone Arnab

चक्रवाती तूफान अर्नब आज सुबह आंध्र प्रदेश तट के पास करीब एक ही जगह पर टिका रहा. चक्रवात के तट से टकराने की प्रक्रिया अगले 2-3 घंटे तक जारी रह सकती है. इस दौरान कई तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है. एहतियात के तौर पर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं.

कहां है तूफान अर्नब?
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार यानी आज सुबह तूफान अर्नब आंध्र प्रदेश तट के पास जमीन से टकराया है. तूफान एक ही जगह पर टिका रहा. जबकि तूफान का केंद्र अभी भी तट के बुत करीब बना हुआ है. इस दौरान सूबे के कई जिलों में भारी बारिश हुई. चक्रवात के लैंडफॉल की प्रक्रिया अगले 2-3 घंटों तक जारी रहने की उम्मीद है.

फंसे लोगों को पुलिस ने निकाला-
तटीय इलाकों में तूफान अर्नब का बड़ा असर दिखाई दे रहे है. तूफान में कई लोग फंसे हुए हैं. तूफान अर्नब में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. कुछ इलाकों में पुलिस ने फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. 

अगले 2-3 घंटे तक लैंडफॉल की प्रक्रिया- IMD
मौसम विभाग ने सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर तूफान को लेकर अपडेट जारी किया. विभाग के मुताबिक चक्रवात आंध्र प्रदेश तट के पास लगभग स्थिर बना हुआ है और इसके तट से टकराने की प्रक्रिया अगले 2-3 घंटों तक जारी रहने की संभावना है.

क्या है चक्रवाती तूफान की दिशा?
यह चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में आंध्र प्रदेश तट के करीब मौजूद है. चक्रवाती तूफान नरसापुर से करीब 30 किलोमीटर पूर्व, यनम से 45 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, काकीनाडा से 70 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और मछलीपट्टनम से 90 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व में है. तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में की तरफ आगे बढ़ रहा है. विभाग के मुताबिक अगले 2-3 घंटे में तूफान अत्यंत भीषण तूफान के रूप में आंध प्रदेश और यनम के तटों को पार करेगा. इस दौरान हवा की रफ्तार 135 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है और झोंकों की गति 150 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

ये भी पढ़ें: