scorecardresearch

Delhi Police Commissioner: पहले की इंजीनियरिंग, फ‍िर पास की UPSC परीक्षा... कौन हैं अनुराग कुमार जिन्हें मिली राजधानी की जिम्मेदारी?

अनुराग कुमार 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. वह तीन दशक से अधिक समय से पुलिस सेवा में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं.

Delhi Police chief Anurag Kumar Delhi Police chief Anurag Kumar

दिल्ली पुलिस को नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है. जी हां, केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को इस अहम पद की जिम्मेदारी सौंपी है. अनुराग कुमार अभी तक इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे. वह 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. अब वह दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा की जगह राजधानी की कानून व्यवस्था की कमान संभालेंगे. तो चलिए आपको डिटेल में बताते हैं कि आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार हैं कौन...

कौन हैं अनुराग कुमार?
अनुराग कुमार 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. वह तीन दशक से अधिक समय से पुलिस सेवा में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है. हाल ही में उन्हें दो बार पदोन्नति भी मिली है. इसके अलावा उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की है.

दिल्ली पुलिस की कमान संभालने से पहले अनुराग कुमार इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे. इस दौरान उन्होंने आंतरिक सुरक्षा, ऑपरेशन्स और उच्च स्तरीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में अहम भूमिका निभाई. सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों में उनका अनुभव काफी व्यापक रहा है.

सेवा के लिए मिल चुके हैं कई सम्मान
बेहतरीन कार्य और उत्कृष्ट सेवा के लिए अनुराग कुमार को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. वर्ष 2010 में उन्हें पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस से सम्मानित किया गया था. इसके बाद वर्ष 2016 में उन्हें प्रेसिडेंट्स पुलिस मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस मिला. ये दोनों सम्मान पुलिस सेवा में उनके अनुशासन, समर्पण और उल्लेखनीय योगदान का प्रमाण माने जाते हैं.

सतीश गोलचा की लेंगे जगह
अनुराग कुमार दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा की जगह पदभार संभालेंगे. सतीश गोलचा को अगस्त 2025 में दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था. उनकी सेवानिवृत्ति अप्रैल 2027 में होनी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने तय समय से पहले ही नेतृत्व परिवर्तन का फैसला लिया और अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस की नई जिम्मेदारी सौंप दी.

ये भी पढ़ें: