scorecardresearch

IIT कानपुर से IAS तक का सफर... अयोध्या के डीएम शशांक त्रिपाठी के बारे में जानिए

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी हैं. शशांक त्रिपाठी ने आईआईटी कानपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की. अप्रैल 2026 में उनको अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई.

Who is Shashank Tripathi Who is Shashank Tripathi

अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद गहराता जा रहा है. इस बीच अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की चर्चा हो रही है. लोग जानना चाहते हैं कि आखिरी इस धार्मिक नगरी के डीएम शशांक त्रिपाठी कौन हैं? उनकी पढ़ाई-लिखाई कहां से हुई है. इससे पहले उनकी कहां-कहा पोस्टिंग रही है? चलिए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं.

2016 बैच के IAS अधिकारी हैं शशांक-
उत्तर प्रदेश कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी शशांक त्रिपाठी वर्तमान में अयोध्या के जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. प्रशासनिक दक्षता और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पहचाने जाने वाले शशांक त्रिपाठी ने 22 अप्रैल 2026 को अयोध्या के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया.

IIT से IAS तक का सफर-
7 जनवरी 1991 को जन्मे शशांक त्रिपाठी ने देश के प्रतिष्ठित IIT कानपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर वर्ष 2016 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में स्थान हासिल किया.

बाराबंकी में भी संभाला था जिलाधिकारी का पद-
अयोध्या आने से पहले शशांक त्रिपाठी 17 जनवरी 2025 से बाराबंकी के जिलाधिकारी एवं कलेक्टर के पद पर कार्यरत रहे. इससे पहले उन्होंने भारत सरकार में असिस्टेंट सेक्रेटरी सहित विभिन्न प्रशासनिक दायित्व निभाए. अप्रैल 2026 में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रशासनिक फेरबदल के दौरान उन्हें अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई.

अयोध्या में पदभार संभालने के बाद उनके नेतृत्व में कई प्रशासनिक और विकास कार्यों को गति मिली. हाल ही में आंगनबाड़ी केंद्रों के व्यापक सुधार और बेहतर प्रबंधन के लिए उनके कार्यों की राज्यपाल द्वारा भी सराहना की गई.

पहले भी रहे हैं चर्चा में-
शशांक त्रिपाठी के कामकाज की पहले भी चर्चा होती रही है. जब शशांक त्रिपाठी बाराबंकी के जिलाधिकारी थे, उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ है. जिसमें वो गेहूं की फसल काट रहे थे. उन्होंने खुद हंसिया उठाकर गेहूं की फसल काटी थी. उनकी इस स्टाइल की खूब तारीफ हुई थी. लोगों ने शशांक त्रिपाठी की सराहना की थी.

ये भी पढ़ें: