scorecardresearch

Weather Update: दिल्ली में 30 जनवरी तक बरकरार रहेगी सर्दी, 27 जनवरी को गरज के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. वहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से 13 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

Winter Tightens Grip on Delhi Winter Tightens Grip on Delhi
हाइलाइट्स
  • रात में 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा

  • आंशिक बादल छाए रहेंगे और सुबह कोहरा होगा

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 26 से 30 जनवरी 2026 के बीच राजधानी में ठंडा मौसम बना रहेगा. इस दौरान बादल छाए रहने, सुबह के समय कोहरा पड़ने और तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है. खासकर हफ्ते की शुरुआत में रातें ज्यादा सर्द रह सकती हैं.

रात में 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा
मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. वहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से 13 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. शुरुआती दिनों में रात और सुबह की ठंड ज्यादा परेशान कर सकती है.

आंशिक बादल छाए रहेंगे और सुबह कोहरा होगा
सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है. इस दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की हवाएं चलेंगी, जो ठंड का एहसास और बढ़ा सकती हैं. 27 जनवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दिन आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और एक-दो दौर की हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है.

सुबह से दोपहर तक 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर या शाम के समय बहुत हल्की बारिश भी हो सकती है. इस दिन ठंड के साथ-साथ हवा की वजह से ठिठुरन और बढ़ सकती है.

28 जनवरी से स्थिर होगा मौसम
27 जनवरी के बाद मौसम दोबारा स्थिर होने लगेगा. 28 से 30 जनवरी तक आसमान ज्यादातर समय बादलों से ढका रहेगा. सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना बनी रहेगी और हवाएं हल्की रहेंगी.