scorecardresearch

भारी बारिश के चलते गिरी मकान की दीवार, महिला किसान की हुई मौत... मुख्यमंत्री दैवीय आपदा योजना के तहत मिले 4 लाख

अमेठी के एक परिवार में महिला किसान की मौत हो गई. जिसकी वजह बारिश जैसी आपदा के चलते गिरी दीवार रही. मामले में मुख्यमंत्री दैवीय आपदा योजना के तहत परिवार को 24 घंटे में 4 लाख की सहायता राशि मिली.

Advertisement
महिला किसान के बहु-बेटे महिला किसान के बहु-बेटे

मुसीबत की घड़ी में मुख्यमंत्री दैवीय आपदा योजना किसान परिवारों के लिए सहारा बन रही है. कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी में देखने को मिला जहां बीते दिनों लगातार बरसात होने के चलते घर की कच्ची दीवार गिरने से महिला किसान की मौत हो गई. महिला किसान की मौत के बाद सरकार ने पीड़ित परिवार को महज 24 घंटे के भीतर चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई, जिसके बाद पीड़ित परिवार इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दे रहे है.

बाप के बाद सिर से उठा मां का आंचल

दरअसल पूरा मामला जनपद के अमेठी तहसील क्षेत्र के सूबेदार के पुरवा गंगौली गांव का है. यहां की निवासी महिला किसान फूलकली की बीते 19 अगस्त को कच्ची दीवार गिरने से मौत हो गई थी. हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. फूलकली के पति की करीब 10 साल पहले ही मौत हो चुकी थी. अब मां की मौत के बाद उनका इकलौता बेटा अशोक कुमार परिवार में अकेला रह गया.

प्रशासन फौरन आया हरकत में

महिला किसान की मौत के बाद प्रशासन ने मुख्यमंत्री दैवीय आपदा योजना के तहत पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की कार्रवाई शुरू की. अशोक कुमार को 24 घंटे के भीतर चार लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई.

आपदा के कारण परिवार के मुखिया की मौत होने पर मिलने वाली यह आर्थिक सहायता पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है. अचानक आई विपत्ति के बीच सरकार से मिली सहायता से परिवार को आगे की जिंदगी संभालने में सहारा मिल रहा है.

परिवार कर रहा योजना की तारीफ

पीड़ित किसान परिवार ने मुख्यमंत्री दैवीय आपदा योजना के तहत मिली सहायता के लिए सरकार और प्रशासन की सराहना की है. परिवार का कहना है कि ऐसे मुश्किल समय में सरकार की ओर से तत्काल आर्थिक मदद मिलना बड़ी राहत है. अशोक कुमार ने बताया की हमारी माता का देहांत 19 अगस्त को हमारी माता का देहांत घर की दिवाल गिरने से हो गई थी. जिसके बाद अधिकारी जांच करने पहुंचे और 24 घंटे में हमको सहायता राशि मिली.

वही फूलकली की बहु आशा ने बताया की तीन दिन लगातार बरसात होने के चलते हमारे घर की कच्ची दिवाल गिर गई. जिससे हमारी माता जी खत्म हो गई, जिसके बाद हम लोगों को दैवीय आपदा के तहत 4 लाख रुपए की सहायता मिली और इससे हम लोग बहुत कुछ कर सकते है. इसके लिए मुख्यमंत्री जी का बहुत बहुत धन्यवाद.