World Senior Citizen Day 2024
World Senior Citizen Day 2024
हर साल 21 अगस्त को वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे मनाया जाता है. साल 1988 में अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने इस दिन सीनियर सिटीजन को उनकी उपलब्धियों और योगदान के लिए सम्मानित करने का दिन घोषित किया था. उसके बाद से हर साल इस दिन सीनियर सिटीजन डे के तौर पर मनाया जाता है. भारत में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं. इन योजनाओं का मकसद बुजुर्गों की सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है. चलिए आपको इन योजनाओं के बारे में बताते हैं.
इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना-
इस योजा के तहत सीनियर सिटीजन को हर महीने पेंशन देने का प्रावधान है. जिससे बुढ़ापे में उनका खर्च निकल सकें. इस योजना में लाभ पाने के लिए पेंशन पाने वाले को कोई राशि का योगदान नहीं देना पड़ता है. 60 साल से 79 साल के लाभार्थियों को 200 रुपए और 80 साल से अधिक उम्र के लाभार्थियों को 500 रुपए पेंशन मिलती है. पेंशन को सीधे लाभार्थियों के खाते में जमा किया जाता है.
अटल पेंशन योजना-
केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के 60 साल से अधिक उम्र के मजदूरों को पेंशन दी जाती है. इसके तहत हर महीने एक हजार रुपए से लेकर 5000 रुपए तक पेंशन की व्यवस्था है. इस योजना में शामिल होने के लिए उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए. इसके साथ ही बचत बैंक खाता होना चाहिए.
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना-
इस योजना के तहत बुजुर्गों को एक उच्च ब्याज दर के साथ सुरक्षित बचत खाता खोलने की सुविधा मिलती है. यह योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र या 55 साल से अधिक और 60 साल से कम उम्र का व्यक्ति खाता खोल सकता है. इसमें न्यूनतम जमा राशि 1000 रुपए है.
सीनियर सिटीजन हेल्थ इंश्योरेंस प्लान-
60 साल से 80 साल की उम्र के सीनियर सिटीजन इस पॉलिसी को खरीद सकते हैं. यह हेल्थ इंश्योरेंस बुजर्गों को मेडिकल इमरजेंसी और प्लान किए गए हॉस्पिटलाइजेशन के लिए कवरेज देता है. इसके तहत एक लाख से 2 लाख रुपए की बीमा राशि का ऑप्शन मिलता है. इस पॉलिसी का मकसद वरिष्ठ नागरिकों को पर्याप्त स्वास्थ्य कवरेज मिले.
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना-
यह योजना एक बीमा पॉलिसी पेंशन योजना है. इस योजना को साल 2014 में लॉन्च किया गया था. इस योजना में बुजुर्गों को पेंशन मिलती है. इस योजना में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग निवेश कर सकते हैं. यह योजना एलआईसी संचालित करती है. इस योजना में एकमुश्त निवेश पर मासिक, तिमाही या वार्षिक पेंशन प्राप्त की जा सकती है. इस योजना की अवधि 10 साल की है.
ये भी पढ़ें: