Suryansh, youngest CEO
Suryansh, youngest CEO
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड के अम्मा गांव के 13 साल का सूर्यांस 56 स्टार्ट कम्पनियों का सीईओ बन गया है. ये सभी कंपनी 6 महीने में जमीन पर काम दिखाने लगेंगी. सूयांस दसवीं का छात्र है और रोज 17 से 18 घंटे काम करता है. इस उपलब्धि के बाद सूयांस दुनिया के सबसे कम उम्र के CEO बन गए हैं.
अमेरिकन लीड़िग मीडिया कंपनी टेकक्रंच की डाटाबेस एजेन्सी क्रंचबेस की रैंकिंग के अनुसार सूयांस का रैंक मात्र 14 है, जोकि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क,उद्योगपति बिल गेट्स,मुकेश अम्बानी,मार्क जुगरबर्ग आदि की रैंक से काफी उपर है. इनकी कंपनीय़ां क्रिप्टोकरेंसी, ई-कामर्स,टेक,कैब,शेयर मार्केट,मैट्रीमोनियल साईट आदि के छेत्र मे है. वर्तमान मे मंत्रा-फाई,जैस बिजनेश,जिप्सी कैब्स,जैसीफाई,जैश जौलीज,जैस एक्सप्रेस आदि प्रमुख कंपनियां हैं. जैस एक्सप्रेस एक मीडिया वेबसाइट है.
कब होगी लॉन्च?
सूर्यांस कॉन्टेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के अंदर 56 स्टार्टअप हैं. शादी कीजिए एक मैट्रीमोनियल वेबसाइट है, जिप्शी कैब्स ओला की तरह राइड शेयरिंग कंपनी है. मंत्रा फाई एक क्रिप्टोकरेंसी इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म है. जैस बिजनेस एक ई-कॉमर्स कंपनी है. इस काम में उनके पापा उनकी मदद करते हैं. इसके अलावा उनकी कंपनी में 5 और को-फाउंडर्स हैं. सूयांस ने बताया कि उनकी कंपनियां 5 से 6 महीने में लॉन्च हो जाएंगी.
पिता ने जताई खुशी
सूयांस ने कहा कि जिस तरह आज लोग बैंगलोर अपने किसी टेक के काम के लिए जाते हैं उस तरह से मुझे मुजफ्फजरपुर को टेक हब बनाना है. सूयांस के पिता संतोष कुमार ने भी खुशी जताई और कहा कि वो अपने बेटे की इस उपलब्धि से काफी खुश है. उन्होंने कहा कि 13 साल की उम्र में 10वीं पास करके वो भी ऑडिटिंग की फील्ड में आ गए थे और चाहते हैं कि उनका बेटा भी वैसे ही तरक्की करे.
(मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट)