Viral Social Media Challenges, 2021
Viral Social Media Challenges, 2021
साल 2020 में लगे लॉकडाउन की वजह से बहुत सारे लोग घर में पड़े पड़े बोर हो रहे थे. इस वजह से सोशल मीडिया पर अचानक से वायरल कंटेंट, यूजर्स और चैलेंजेस की संख्या बढ़ गई थी. ऑफिस वर्क से लेकर स्कूल तक सब कुछ ऑनलाइन हो गया था और इसलिए खुद को एंटरटेंन करने के लिए लोगों ने नए साधन ढूंढे. इस वजह से सोशल मीडिया पर पूरा टाइम कोई न कोई चैलेंज ट्रेंड में था. इस चैलेंजेस को काफी लोगों ने पसंद किया और करने की कोशिश की. आज हम सोशल मीडिया के ऐसे ही टॉप चैलेंजेस की बात करेंगे.
Oops Did it Again
इंस्टाग्राम रील्स पर एक ट्रेंड के आधार पर, कई बॉलीवुड और टीवी डीवाज ने Oops I Did it Again चैलेंज में भाग लिया, जहां उन्होंने अपने खाने के रहस्यों को दुनिया के सामने रखा. ताहिरा कश्यप से लेकर हिना खान और अनीता हसनंदानी तक कई हस्तियां इस वीडियो ट्रेंड में कूद पड़ीं हैं.
In Da Ghetto Challenge
इस अजीबोगरीब गाने पर आपने कई लोगों को डांस करते देखा होगा. इस चैलेंज में लोग किसी सुपरमार्केट में शॉपिंग की ट्रॉली (Social Media Challenge With Shopping Cart) लेकर, उसपर कैमरा रख सामने डांस करते हैं. ये बेहद पॉपुरल हुआ है.
Lazy Lad
घनचक्कर फिल्म का विद्या बालन का गाना Lazy Lad सुपरहिट रहा, खासकर इंस्टाग्राम पर. इस गाने पर लोगों ने बहुत सारे डांस वीडियो बनाये. इसमें लोगों को गाने की आकर्षक बीट्स पर कुछ अनोखे स्टेप्स करने थे. ठीक ऐसा ही स्पाइसजेट की एयर होस्टेस ने किया और उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया.
Accent Challenge
कोविड -19 लॉकडाउन के दौरान लोग काफी ज्यादा क्रिएटिव हो गए, खासतौर पर सोशल मीडिया पर. इनमें से एक था Accentchallenge.यह 2020 में टिकटॉक पर शुरू हुआ था और इसमें विभिन्न देशों के दो प्रतिभागियों की आवश्यकता थी. फिर दोनों व्यक्तियों को एक शब्द चुनना होगा और अपने विशेष उच्चारण में उसका उच्चारण करना होगा.
Iphone Lockscreen Challenge
सोशल मीडिया यूजर्स वर्तमान में iPhone लॉक स्क्रीन काफी ज्यादा ट्रेंडिंग में बना हुआ है और खूब वायरल हो रहा है. सेलेब्स से लेकर कॉमन पर्सन तक सभी ने इस पर जमकर रील्स बनाए हैं.