scorecardresearch
Advertisement

Kolkata Tram Service: खत्म हो रहा है कोलकाता में ट्राम का 150 सालों का सफर, अब सिर्फ एक ही रूट पर चलाने की है तैयारी

Kolkata Tram Service: कोलकाता की एतिहासिक ट्रॉम अब इतिहास बनने जा रही है. बंगाल सरकार ने ट्राम सर्विस के 151 साल के सफर पर ब्रेक लगाने का फैसला लिया है. एक वक्त था जब ट्राम सर्विस को सिटी ऑफ जॉय यानी कोलकाता की लाइफ लाइन कहा जाता था, मगर वक्त के साथ ये सफर पुराना होता गया और भागती दौड़ती जिदंगी में ये ट्राम स्लो पड़ती गई. अब ये सेवा हमेशा के लिए बंद होने जा रही है. लेकिन अच्छी बात ये है कि इनमें से एक ट्राम टूरिस्ट के लिए चलती रहेगी.