scorecardresearch
Advertisement

Agniveer in Republic Day parade: गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगा अग्निवीरों का दस्ता, शौर्य की देखने को मिलेगी झलक

अब बात देश सेवा की जिद और जुनून के साथ सेना में शामिल हुए अग्निवीरों की करते हैं. राष्ट्ररक्षा का संकल्प लेकर अग्निपथ पर बढ़ चले अग्निवीरों का एक दस्ता इस बार कर्त्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगा. खास बात ये है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्त्तव्य पथ पर मार्च करने वाला इंडियन नेवी का ये मार्चिंग दस्ता जेंडर न्यूट्रल होगा. इसमें पुरुष के साथ ही महिला अग्निवीर भी होंगी. भारतीय नौसेना के मार्चिंग दस्ते में 144 अग्निवीर होंगे. जिनमें 72 महिला अग्निवीर शामिल होंगी.

This time, a squad of Agniveers, who marched on the Path of Fire with a pledge to protect the nation, will participate in the Republic Day parade on the Path of Duty. The special thing is that this marching squad of the Indian Navy, which will march on the duty path on the occasion of Republic Day, will be gender neutral.