जगन्नाथ पुरी के भक्तों को दर्शन के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि कोरोना काल से बंद तीन दरवाजों को भी आज मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की मौजूदगी में खोल दिया गया है. भक्त एक ही द्वार से अब तक जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश पा रहे थे. मंदिर के चारों द्वार खोलने का फैसला ओडिशा की बीजेपी सरकार बनते ही सीएम मोहन चरण माझी ने कैबिनेट की पहली बैठक में लिया.
Devotees of Jagannath Puri will not have to wait much for darshan now because the three doors closed since Corona period have also been opened today in the presence of Chief Minister Mohan Charan Majhi.