scorecardresearch

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा शुरू, बारिश के बीच बालटाल और पहलगाम से निकले श्रद्धालु..देखें रिपोर्ट

कश्मीर में 57 दिनों तक चलने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. बालटाल और पहलगाम बेस कैंप से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो गया है. बालटाल के रास्ते पवित्र गुफा की दूरी 14 किलोमीटर है, जबकि पहलगाम के रास्ते यह दूरी 45 किलोमीटर है. सुबह भारी बारिश के कारण यात्रा को थोड़ी देर के लिए रोका गया था, लेकिन मौसम साफ होते ही श्रद्धालुओं को आगे भेज दिया गया. बालटाल के पास डोमेल में आरएफआईडी चेक के बाद ही यात्रियों को आगे जाने दिया जा रहा है. पहले दिन करीब 20 हज़ार श्रद्धालु अमरनाथ गुफा पहुंच रहे हैं. यह तीर्थयात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी. अमरनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की मदद के लिए पुलिस, आर्मी और सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है, जो लगातार यात्रियों को सुरक्षित आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं.