scorecardresearch
Advertisement

Ayodhya Deepotsav: 30 लाख दीयों से जगमगाएगी प्रभु राम की नगरी अयोध्या, दिखेगा अद्भूत दृश्य

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों के तहत राम की पैड़ी पर लेजर और लाइट शो का ट्रायल किया गया. इस बार राम की पैड़ी और सरयू तट पर 30 लाख से अधिक दीप जलाकर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है. 7 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने 28 मिनट का विशेष शो प्रस्तुत होगा. उधर चित्रकूट में दीपदान अमावस्या मेले के लिए प्रशासन जुटा हुआ है, जहां 500 ड्रोन का शो मुख्य आकर्षण होगा. वहीं रांची में गोबर से डिजाइनर दीये और उत्पाद बनाकर 500 से ज्यादा ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं.