scorecardresearch
Advertisement

Ayodhya Ram Temple: राम मंदिर परिसर में एक साथ आठ प्रतिमाओं की होगी प्राण प्रतिष्ठा, 2 जून से 5 जून तक होगा भव्य अनुष्ठान

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में तीन दिवसीय महायोजन की घोषणा की गयी है, जिसकी शुरुआत 2 जून को सरयू जल कलश यात्रा से होगी. 3 जून से 5 जून तक चलने वाले इस अनुष्ठान में मंदिर के नवनिर्मित आठों देवालयों की प्राण प्रतिष्ठा एक साथ होगी. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, यह कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय नगर के कर्मकांडी विद्वान जयप्रकाश जी संपन्न कराएंगे.