उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. इसके साथ ही चार धाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है. छह महीने के लंबे इंतजार के बाद भक्त भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर रहे हैं. इस अवसर पर मंदिर परिसर को 21 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कपाट खुलने के अवसर पर दर्शन किए. उन्होंने कहा, 'आज भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ ही पूरी तरह से विधिवत रूप से चार धाम यात्रा प्रारंभ हो गई है.' उन्होंने सभी भक्तों के लिए यात्रा के सुरक्षित और सरल होने की कामना की. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. देखिए रिपोर्ट.