माउंट आबू के ओरिया क्षेत्र में लालच से आई बला का एक अनोखा वाकया देखने को मिला. यहां शहद का लालच एक भालू को महंगा पड़ा. दरअसल शहद के लोभ में भालू ने अपने लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर ली. भालू ने यहां पलाश के एक पेड़ में पंजा डाला और वो उसमें फंस गया. दर्द से परेशान भालू जोर-जोर से चीखने लगा. उसकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी..वन विभाग की टीम आई. टीम ने जेसीबी की मदद ली और करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सावधानी से भालू के पंजे को पेड़ से बाहर निकाला गया..पंजा निकलते ही भालू जंगल की ओर भाग गया और रेस्क्यू टीम ने राहत की सांस ली.