नीतीश कुमार का फोकस अभी विपक्षी एकता पर है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि बिहार के सियासी समीकरण पर उनकी नजर नहीं...आखिर बिहार में जेडीयू की जीत से ही केन्द्र में नीतीश की भूमिका तय होगी...इसलिए जीतनराम मांझी के जाते ही नीतीश कुमार दलित वोट बैंक को साधने में जुट गए हैं. जीतनराम मांझी साथ छोड़ गए तो भारपाई के लिए नीतीश कुमार को जेडीयू विधायक रत्नेश सदा की याद आई. जो उसी महादलित समुदाय से हैं, जिससे जीतनराम मांझी आते हैं. सिर्फ रत्नेश सदा को मंत्री नहीं बनाया गया, बल्कि माउंटेन मैन कहे जाने वाले दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ मांझी और दामाद मिथुन मांझी को भी जेडीयू में शामिल कर लिया गया.
Nitish Kumar's focus is now on opposition unity, but this does not mean that he is not keeping an eye on the political equation of Bihar. After all, JDU's victory in Bihar will decide the role of Nitish in the center. That's why Jitan Ram goes to Manjhi Only Nitish Kumar has started working for the Dalit vote bank. When Jitan Ram Manjhi left, Nitish Kumar remembered JDU MLA Ratnesh Sada to compensate. He is from the same Mahadalit community from which Jitan Ram Manjhi comes. Not only Ratnesh Sada was made a minister, but Dashrath Manjhi's son Bhagirath Manjhi and son-in-law Mithun Manjhi were also included in JDU.