scorecardresearch
Advertisement

बिहार में नौकरियों की बहार, CM नीतीश कुमार देंगे 21,391 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज युवाओं को नौकरी की सौगात देंगे. पटना के बापू सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चयनित 21,391 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इस कार्यक्रम में वरीष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे. इस महत्वपूर्ण कदम से बिहार की कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी, जिससे राज्य में सुरक्षा का माहौल बेहतर होगा. यह भर्ती प्रक्रिया राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है.