scorecardresearch
Advertisement

Bihar Flood: बिहार में बाढ़! CM नीतीश ने किया हवाई सर्वे, जानिए अधिकारियों को क्या दिए निर्देश?

नेपाल (Nepal Flood) के ज्यादा पानी छोड़ने से बिहार में बाढ़ (Bihar Flood) आ गई है. बाढ़ से बिहार में भीषण त्रासदी को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. उनके साथ जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने सर्वे के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाने के निर्देश दिए.