scorecardresearch

द्वितीय केदार बाबा मध्यमहेश्वर के कपाट धूमधाम से खुले, जयघोषों से गूंजा पूरा धाम

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। बाबा मध्यमहेश्वर के कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ और बद्रीनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बद्रीनाथ में साढ़े चार लाख और केदारनाथ में एक दिन में साढ़े 29 हजार से ज्यादा भक्तों ने दर्शन कर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, 23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट भी खुलने जा रहे हैं, जिसके लिए पहला जत्था ऋषिकेश से रवाना हो चुका है। दूसरी ओर, अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को त्रिस्तरीय कर दिया गया है और 29 मई को दुर्गा मंदिर में ध्वजारोहण समारोह होगा। इसके अलावा, जालंधर की 8 साल की हरनाज ने लटक कर 25 सेकंड में 50 हूला हूप कर इंडिया रिकॉर्ड बनाया है। राजस्थान के बांसवाड़ा में सीएम भजनलाल शर्मा ने जमीन पर बैठकर खाना खाकर सादगी की मिसाल पेश की। भीषण गर्मी से बचने के लिए मंदिरों में एसी-कूलर लगाए गए हैं और सैलानी कश्मीर का रुख कर रहे हैं।