scorecardresearch
Advertisement

खाना-खिलाने का ये तरीका हिट है, टेबल पर बिछी हैं रेल पटरियां

रेस्टोरेंट में सजी टेबल पर रेल की पटरियां बिछी हैं. इन पटरियों पर दौड़ती ट्रेन ग्राहकों तक खाना पहुंचा रही है. ग्राहकों की पसंद की खाना छुक-छुक करती ये ट्रेन अपने निर्धारित टेबल पर पहुंच जाती है. सबकुछ बेहद सिस्टमैटिक तरीके से हो रहा है. खाने और खिलाने का ये अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. बात आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की हो रही है. शहर के दिल में बसा ये रेस्टोरेंट, पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. प्लेटफॉर्म-65 रेल रेस्टोरेंट की टेबल पर दौड़ती ट्रेनों को देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इन ट्रेनों में खास ट्रे लगी हुई हैं, जिनपर खाने को रखकर ग्राहक तक पहुंचाया जाता है. रेस्टोरेंट में आपको हर भारतीय राज्य का जायका चखने को मिल जाएगा..रेस्टोरेंट का नाम प्लेटफॉर्म-65 रखने के पीछे एक वजह ये है कि ये नेशनल हाइवे-65 के पास है. हैदराबाद और तेलंगाना में इसके कुल 5 ब्रांच चल रहे हैं.