scorecardresearch

DHAMTARI CART MARRIAGE: आधुनिकता के दौर में बैलगाड़ी पर निकली बारात, दूल्हे से लेकर बाराती सभी जश्न में डूबे आए नजर

बैंड-बाजा औऱ बारात की ये तस्वीरें बेहद खास हैं. छत्तीसगढ़ के धमतरी इलाके में बैलगाड़ी पर निकली बारात तो दूल्हे से लेकर बाराती तक सभी जश्न में डूबे नजर आए. दूल्हे ने खुद थामी बैलों की लगाम और शान से चल पड़े ब्याह रचाने. किसान परिवार के बेटे जितेंद्र साहू वैसे तो आबकारी विभाग में नौकरी करते हैं. लेकिन जब ब्याह के लिए बारात निकालने का मौका आया, तो कार की बजाय इन्होंने बैलगाड़ी का ही इस्तेमाल करना पसंद किया.

These pictures of Band-Baja and Baraat are very special. In Chhattisgarh's Dhamtari area, a procession took place on a bullock cart, from the groom to the baraati, everyone was seen immersed in the celebration.