scorecardresearch
Advertisement

Delhi और Gujarat Police ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर 13 हजार करोड़ का ड्रग्स किया बरामद, देखिए कैसे हुआ इस रैकेट का पर्दाफाश

आज की ये खबर नशे के सौदागरों से जुड़ी हुई है. देश के कोने-कोने से भारी तादाद में ड्रग्स और अवैध नशीले पदार्थों की खेप पकड़ी जा रही है. दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर 13 हजार करोड़ का नशीला ड्रग्स बरामद किया है. पिछले कुछ महीनों में ड्रग्स का काला कारोबार कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है. राजधानी दिल्ली, गुजरात और मध्यप्रदेश में बड़ी मात्रा में ड्रग्स और नशीले पदार्थों को जब्त किया गया है.