scorecardresearch
Advertisement

Delhi Government: दिल्ली की कुर्सी संभालने के बाद यमुना को लेकर एक्शन में आईं सीएम Rekha Gupta सरकार, देखिए

दिल्ली में बीजेपी की सरकार ने शपथ ले ली. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली और मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया. लेकिन अब बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि वो जनता से किए अपने वादे पूरे करे. जिसमें सबसे बड़ा वादा महिलाओं को 2500 रुपए हर महीने उनके खाते में भेजना है. इसके अलावा यमुना सफाई और रिवर फ्रंट बनाने जैसा वादा भी बीजेपी को पूरा करने की चुनौती है. शपथ के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सचिवालय जाकर कामकाज संभाला और आज सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना आरती से अपने कामकाज की शुरुआत की.