scorecardresearch
Advertisement

Delhi Monsoon: दिल्ली में आज मानसून के पहुंचने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में आज मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई है. इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें आंधी के साथ तेज बारिश की चेतावनी भी शामिल है. मानसून के आने से तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.