scorecardresearch
Advertisement

Delhi Monsoon Update: दिल्ली में कल होगी मानसून की दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट, जानिए मौसम का पूरा हाल

मौसम विभाग ने 24 जून को दिल्ली में मॉनसून के आने का पूर्वानुमान जताया है। अगर ऐसा होता है तो यह 2013 के बाद की सबसे जल्दी मॉनसून की तारीख मानी जाएगी, क्योंकि साल 2013 में मॉनसून 16 जून को दिल्ली पहुंचा था। दिल्ली में 27 जून तक आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ मध्यम से हल्की बारिश होने के आसार हैं।