scorecardresearch
Advertisement

Delhi Weather: दिल्ली NCR में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, 3 दिन मौसम रहेगा सुहाना

दिल्ली एनसीआर में आज भी मौसम सुहाना बना रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, तेज आंधी के साथ बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले तीन दिनों तक दिल्ली एनसीआर में ऐसा ही मौसम रहने की चेतावनी दी गई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और दिल्लीवासियों को राहत मिलेगी.