scorecardresearch
Advertisement

Delhi-NCR Weather: गर्मी के लिए हो जाओ तैयार! बारिश के बाद फिर पड़ेगी भयंकर गर्मी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24-48 घंटे हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र इससे प्रभावित होंगे। इसके बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी; डॉ. कुमार ने कहा, "अभी जो कंफर्ट ज़ोन हमें लग रहा है तो ऐसा नहीं रहेगा," और उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा।