दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी दलों के नेताओं की भाषा का स्तर गिरता जा रहा है. बीजेपी के कालका सीट से उम्मीदवार रमेश विधूड़ी ने पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया. इसके बाद उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग किया. उसे सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता. वहींं रमेश विधूड़ी के बाद बीएसपी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने तो मर्यादा की सारी सीमाएं ही लांघ दी. इन दोनों नेताओं की बदजुबानी पर सियासी दलों के बीच घमासान मचा हुआ है.