scorecardresearch
Advertisement

Delhi Shishtachar Squad: दिल्ली में यूपी के एंटी-रोमियो स्क्वाड की तर्ज पर बनेगा शिष्टाचार स्क्वाड, देखिए ये खास रिपोर्ट

Delhi News: राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं. महिलाओं की ओर से आए दिन छेड़खानी की शिकायतें आती रहती हैं, लेकिन अब मनचलों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली गई है. अब दिल्ली में यूपी के 'एंटी रोमियो स्क्वॉड' की तर्ज पर 'शिष्टाचार स्क्वॉड' बनाया जा रहा है. ऐेसे में जरूरी है कि महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ इस मुहिम को लेकर सतर्क हो जाएं.