scorecardresearch
Advertisement

Delhi University छात्रों को बड़ी सौगात! फिर शुरू हुई यू-स्पेशल बस सेवा

दिल्ली सरकार ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों के लिए यू-स्पेशल बस सेवा को दोबारा शुरू करने की घोषणा की है. यह बस सेवा लगभग दो दशक पहले बसों की कमी के कारण बंद कर दी गई थी. 1971 में शुरू हुई यह सेवा दिल्ली के तमाम इलाकों से विश्वविद्यालय के कैंपस तक सीधी कनेक्टिविटी देती थी. नई यू-स्पेशल बसों में एयर कंडीशनिंग, एलई डी लाइटिंग और म्यूजिक सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी. छात्रों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जिसमें डेढ़ से दो किलोमीटर पैदल चलना और ऑटो के लिए बीस रुपये तक खर्च करना शामिल था. छात्रों ने बताया कि लोकल बसों में भीड़भाड़ बहुत होती है और कैंपस तक पहुंचने में काफी दूरी तय करनी पड़ती है. एक छात्र ने कहा, "स्टूडेंट के लिए ऐसी फसिलिटी तो करनी फॉर शुर इम्पोर्टेन्ट है ताकि जो ये डिस्टेंस हम रोज का सफर कर रहे है ये दूर हो सके" इस घोषणा से छात्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.