scorecardresearch
Advertisement

Yamuna River: पीएम मोदी का प्रण... तीन साल में पीने लायक हो जाएगा यमुना का पानी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि अगले डेढ़ साल में यमुना नदी का पानी नहाने लायक और उसके बाद के डेढ़ साल यानी कुल 3 साल बाद यमुना नदी का पानी पीने लायक होना चाहिए. दिल्ली में यमुना को तीन वर्षों में नहाने और पीने योग्य बनाने का लक्ष्य केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर युद्धस्तर पर पूरा कर रही हैं. इस सफाई अभियान के तीसरे चरण में जलकुंभी हटाने, ड्रेजिंग और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का काम शामिल है, जिसकी निगरानी गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं.