scorecardresearch
Advertisement

Baba Bageshwar Birthday: धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन पर बागेश्वर धाम में विशेष रौनक, भक्तों से मांगा ये खास उपहार

आज पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का जन्मदिवस है. इस अवसर पर बागेश्वर धाम में विशेष रौनक देखी जा रही है. पूरे धाम को रंगबिरंगे फूलों और सुंदर झालरों से सजाया गया है, जिससे धाम का कोना-कोना जगमगा रहा है. फिजा में राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है. पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का जन्मोत्सव मनाने के लिए देश ही नहीं, विदेशों से भी उनके भक्त बागेश्वर धाम पहुँच रहे हैं.