दिवाली के मौके पर देश के कई मंदिरों को खास तरह से सजाया गया है . द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर की सजावट देखते ही बन रही है. कोरोना की वजह से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार बंद थे, लेकिन दो साल बाद एक बार फिर से भक्तों के लिए द्वारकाधीश मंदिर के कपाट खोल दिये गए हैं.भक्तों में इस बात की काफी खुशी है कि वो इस बार दिवाली के पावन मौके पर श्रीकृष्ण के दर्शन कर पाएंगे. हालांकि कोरोना को देखते हुए एहतियातन कई कदम भी उठाए गए हैं. मंदिर में प्रवेश करने वालों के लिए मास्क जरुरी है. साथ ही मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा. मंदिर परिसर में भीड़ न लगे इसके लिए 50 लोगों को जाने की अनुमति दी गई है. साफ सफाई का खास ध्यान रखा जाएगा. देखें ये रिपोर्ट.
Many temples of the country are specially decorated on the occasion of Diwali. The decoration of the Dwarkadhish temple in Dwarka is being made on sight. The gates of the temple were closed for the devotees due to Corona, but after two years once again the doors of the Dwarkadhish temple have been opened for the devotees. Watch the video to know more.