scorecardresearch

Tendulkar Meet Kambli: ये दोस्ती है बेहद खास... सचिन तेंदुलकर से मिलकर भावुक हुए विनोद कांबली

Tendulkar Meet Kambli: मुंबई में क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर के स्मारक के अनावरण कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की मुलाकात हुई. हालांकि, विनोद कांबली पहले तो सचिन को पहचान ही नहीं पाए. लेकिन जब विनोद कांबली ने सचिन को पहचान लिया. तो उन्होंने सचिन का हाथ पकड़ लिया और सचिन से कुछ कहते नजर आए. कांबली सचिन का हाथ छोड़ने को तैयार नहीं थे. हालांकि बाद में उन्होंने सचिन का हाथ छोड़ा. बता दें कि, सचिन और कांबली दोनों आचरेकर के शिष्य रहे हैं. सचिन और कांबली ने स्कूल के दिनों में 664 रन की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड कायम किया था.