scorecardresearch
Advertisement

Varanasi: वाराणसी में जापान के मियाजाकी आम की सुरक्षा में लगे दो पहरेदार और सीसीटीवी कैमरे, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

जापान में जन्मा मियाज़ाकी आम अब वाराणसी में फल दे रहा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लाखों रुपये प्रति किलो है. चोलापुर ब्लॉक में इस आम के पौधे पर पहली बार फल लगने के बाद इसकी सुरक्षा के लिए दो पहरेदार और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, क्योंकि इसे लगाने वाले का कहना है, “हम ये देखना चाहते हैं की आम ये कैसा यहाँ पे हो रहा है और उसके फल में क्या क्या तत्व कुछ वहाँ से यहाँ ज्यादा है या कम है.” पेड़ पर लगे करीब दो किलो आम की अनुमानित कीमत 12 से 16 लाख रुपये है.