scorecardresearch

अमरनाथ यात्रियों के लिए गुड न्यूज, अब सीधे श्रीनगर से पंचतरणी के लिए मिलेगा हेलीकॉप्टर

इस साल अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होने जा रही है, जो 43 दिनों तक चलेगी. इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि दर्शन के लिए आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े. इस साल अमरनाथ यात्रा पर आठ लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. केंद्र सरकार ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए तीसरा हवाई मार्ग शुरू करने की योजना बनाई है. इसके तहत श्रीनगर से पंचतरणी के लिए नई हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की जाएगी. मौजूदा समय में तीर्थयात्रियों के लिए दो हेलीकॉप्टर सेवाएं संचालित की जा रही हैं. देखिए पूरी खबर.

This year pilgrims can take helicopter service directly from Srinagar for Amarnath Yatra. Till now, direct helicopter service was available for Baltal and Pahalgam only.