scorecardresearch
Advertisement

Delhi Yamuna Cleaning: यमुना सफाई पर केंद्र-दिल्ली सरकार की हाई लेवल बैठक, पकड़ी रफ्तार! देखिए

दिल्ली में यमुना नदी को पावन बनाने के लिए दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार मिलकर काम कर रही हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. यह बैठक गृह मंत्रालय में करीब डेढ़ घंटे तक चली, जिसमें यमुना नदी को पुनर्जीवित करने के लिए समन्वित प्रयासों और कार्य योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया. पिछले पांच महीने में यह दूसरी बार है जब गृह मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और जल मंत्री के साथ यमुना की सफाई को लेकर खास बैठक की है. इस बैठक में यमुना में सीवरेज और नाले के पानी को गिरने से रोकने के लिए विशेष रणनीति बनाने और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कामकाज की समीक्षा के निर्देश दिए गए. यमुना में गिरने वाले नालों को रोकने के लिए एक विशेष समिति भी बनाई जाएगी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि "डबल इंजन की सरकार का पूरा लाभ दिल्ली को मिल रहा है" उन्होंने यह भी कहा कि यमुना सफाई कोई 210 दिन का काम नहीं है, इसमें सालों लगेंगे, लेकिन रोज़ इसमें प्रगति हो रही है. वाटरलॉगिंग की समस्या से निपटने के लिए भी केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर काम करेंगी.