scorecardresearch
Advertisement

MP Weather Update: मानसून ने दी दस्तक! MP में हो रही झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

दक्षिण से चला मानसून पश्चिम भारत पहुँच गया है, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है, गुजरात के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मध्य प्रदेश में मानसून ने सोमवार को खंडवा, खरगौन, बड़वानी और बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश किया और मंगलवार तक 19 जिलों को कवर कर लिया। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अगले दो दिनों में भोपाल समेत प्रदेश के एक बड़े भूभाग में सक्रिय हो जाएगा, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है।