scorecardresearch
Advertisement

Saharanpur: सहारनपुर में आम के पेड़ पर 121 किस्म के आम... बागवानी के अद्भुत प्रयोग से किसानों की आय में हुई वृद्धि

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक आम का पेड़ 121 किस्म के फल दे रहा है. यह 20 साल पुराना पेड़ कंपनी बाग के औद्यानिक शिक्षण केंद्र में स्थित है और इस पर लगभग 10 साल पहले ग्राफ्टिंग का प्रयोग शुरू किया गया था. वैज्ञानिकों के अनुसार, 'इससे न केवल हमारे किसान भाइयों की आय बढ़ेगी, बल्कि इससे जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा.'