scorecardresearch
Advertisement

Kashi: बाबा विश्वनाथ का भव्य दीपमाला श्रृंगार, अलौकिक रूप देख निहाल हुए श्रद्धालु

कश्मीर के गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी के बाद वादियों में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां सैलानियों ने स्कीइंग और सुहाने मौसम का जमकर लुत्फ उठाया। वहीं धर्मनगरी काशी में कार्तिक मास के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में सप्तऋषि आरती के दौरान दीपमाला शृंगार किया गया। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू दशहरे में लंका दहन से पहले देवी-देवताओं ने ढालपुर मैदान पहुंचकर भगवान रघुनाथ के दरबार में पारंपरिक हाजिरी लगाई। जोधपुर में मारवाड़ महोत्सव का भव्य आगाज हुआ, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF) के ऊंट दस्ते ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया। साथ ही दुनिया भर में हैलोवीन पर्व और न्यूयॉर्क में 36वीं हैलोवीन डॉग परेड का आयोजन भी उत्साह के साथ किया गया।