ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच एक राय जो सभी एक्स्पर्ट्स दे रहे हैं वो ये है कि वैक्सीन किसी भी हालात से लड़ने के लिए बहुत जरूरी है. गुरुग्राम के लोगों ने इसे समझा और अब गुरुग्राम हरियाणा का वो जिला बन गया है जिसने सौ फीसदी वैक्सीन के लक्ष्य को हासिल कर लिया है. दिल्ली-एनसीआर में आने वाले साइबर सिटी गुरुग्राम ने जो मिसाल पेश की है उससे उनलोगों को सीखने की जरूरत है जो वैक्सीनेशन को अब भी सीरियस नहीं ले रहे. इस रिपोर्ट में जानें गुरुग्राम में किन कोशिशों से 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हुआ पूरा.
Amid Omicron concerns, the good news is coming from Gurugram where 100 per cent of its adult population has been fully vaccinated against COVID-19. Watch this video to know more about this story.