scorecardresearch
Advertisement

Monsoon 2025: सूरत में बारिश से 1.25 करोड़ का नुकसान, टेक्सटाइल मार्केट में भरा पानी..देखिए रिपोर्ट

देश के कई राज्यों में इन दिनों बेतहाशा बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है और सामान्य कामकाज ठप पड़ गया है. गुजरात के सूरत में बारिश का पानी रिहायशी इलाकों और बाजारों में घुस गया, जिससे टेक्सटाइल कारोबारियों को नुकसान हुआ है. एक कारोबारी ने बताया कि 'लगभग 1,25,00,000 के आसपास का नुकसान है' और हजारों साड़ियां खराब हो गईं. वहीं, उत्तराखंड में बारिश की वजह से भूस्खलन की घटनाएं हुईं, जिससे कई रास्ते बंद हो गए, जबकि झांसी में बेतवा नदी में फंसे मजदूरों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला. देखिए रिपोर्ट.