scorecardresearch

UP-Bihar वालों के लिए Good News, Holi पर शुरू हुईं 66 नई ट्रेनें

होली का त्योहार करीब है. होली के इन्हीं रंगों में सराबोर होने के लिए लोग दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों से ट्रेन में सवार होकर अपने घर जा रहे हैं. ऐसे में यात्रियों की बड़ी तादाद को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई होली स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं. रेलवे के मुताबिक 15 मार्च से यूपी और बिहार के लिए 66 नई ट्रेनें शुरू की गईं हैं. साथ ही जो ट्रेन पहले से चल रहीं हैं उनमें नए डिब्बे जोड़े जाएंगे और ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे. इतना ही नहीं कोरोना काल में जिन ट्रेनों को बंद कर दिया गया था उन्हें भी दोबारा शुरू कर दिया गया है. देखें पूरी खबर.

In view of Holi festival, the Indian Railways has added 66 new trains for UP and Bihar passengers. Watch this video to know more about this story.