scorecardresearch

Gujrati New Year: Amit Shah ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, नववर्ष की दी हार्दिक शुभकामनाएं..PM ने भी दी बधाई

गुजरात में गुजराती नववर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दौरान अहमदाबाद में गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार के साथ गुजराती नववर्ष मनाया. अहमदाबाद में अमित शाह के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं. अमित शाह हर साल कार्यकर्ताओं और परिवार के साथ गुजराती नव वर्ष मनाते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुजराती नववर्ष की बधाई दी है.