scorecardresearch

IAF Air Show: जयपुर के आसमान में अलग-अलग फॉर्मेशन बनाते नजर आए वायुवीर, देखिए रिपोर्ट

जयपुर के जलमहल के ऊपर भारतीय वायुसेना ने अपनी ताकत और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. इस एयर शो में सारंग हेलीकॉप्टर टीम और सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ने 'योद्धा', 'इंडिया' और 'तेजस' फॉर्मेशन बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. विंग कमांडर अभिजीत कुमार के नेतृत्व में हेलीकॉप्टरों ने आसमान में गोते लगाए और तिरंगे की छटा बिखेरी. दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स के छठे संस्करण का उद्घाटन किया. इस आयोजन में 600 से अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं. इसके अलावा, हरियाणा के नूंह और यूपी के झांसी में अनोखी शादियां देखने को मिलीं, जहां दुल्हनों की विदाई कार के बजाय हेलीकॉप्टर से की गई, जो इलाके में चर्चा का विषय बनी रही.