scorecardresearch
Advertisement

BrahMos 2: भारत और रूस मिलकर बनाएंगे ब्रह्मोस 2... हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल की रफ्तार और ताकत में होगा इजाफा

भारत अपनी अगली पीढ़ी की हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस टू के विकास में तेजी ला रहा है. रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारत और रूस संयुक्त रूप से इस मिसाइल के विकास पर काम करेंगे. यह मिसाइल और अधिक तेज गति से दुश्मन को निशाना बनाने में सक्षम होगी तथा परमाणु क्षमता से भी लैस होगी. ब्रह्मोस टू के तहत एक नई प्रणाली पर काम चल रहा है, जिससे भारत की रक्षा क्षमता में और वृद्धि होगी.