scorecardresearch
Advertisement

Flood Update: गुजरात से राजस्थान तक...पूरे देश में बारिश और बाढ़ से बेहाल, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

देश के कई हिस्सों में मानसून की जोरदार बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण ज्यादातर डैम पानी से भरे हुए हैं और नदी-नाले उफान पर हैं। कई राज्यों में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोगों की मदद के लिए सरकारी एजेंसियां युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं। गुजरात, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में एजेंसियों की चौकसी के चलते कई लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।